अफ़्रीन में तुर्क फ़ोर्सेज़ की कार्यवाही की ताज़ा स्थिति
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56417-अफ़्रीन_में_तुर्क_फ़ोर्सेज़_की_कार्यवाही_की_ताज़ा_स्थिति
तुर्क सेना और उसकी घटक फ़ोर्सेज़ सीरिया के अफ़्रीन शहर में दाख़िल होने में नाकाम रही हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २२, २०१८ १५:४१ Asia/Kolkata
  • अफ़्रीन में तुर्क फ़ोर्सेज़ की कार्यवाही की ताज़ा स्थिति

तुर्क सेना और उसकी घटक फ़ोर्सेज़ सीरिया के अफ़्रीन शहर में दाख़िल होने में नाकाम रही हैं।

कुर्द सूत्रों का कहना है कि तुर्क और उसकी घटक फ़ोर्सेज़ उत्तरी सीरिया के अफ़्रीन शहर में दाख़िल होने की कोशिश में नाकाम रही है। इस दौरान कई तुर्क सैनिक हताहत व घायल हुए।

स्पूतनिक न्यूज़ के हवाले से समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, तुर्क सैनिकों और सीरिया के सशस्त्र विरोधियों में शामिल लोगों ने तुर्क वायु सेना के कवर के ज़रिए दाख़िल होने की कोशिश की लेकिन सफल न हुए। कुर्द डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ ने 5 मोर्चों पर तुर्क और उसकी घटक फ़ोर्सेज़ को दाख़िल नहीं होने दिया।

रूस में सीरियाई कुर्दों के प्रतिनिधि रूदा उस्मान ने बताया कि सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ की कार्यवाही में 10 तुर्क सैनिक और सशस्त्र सीरियाई विरोधियों के 20 सदस्य मारे गए और उनके शवों को सीमावर्ती शहर अज़ाज़ ले जाया गया।

तुर्क सेना शुक्रवार से तोपख़ाना इकाइ से सीरिया के अफ़्रीन शहर में सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ के ठिकानों पर गोलाबारी कर रही है।

दमिश्क़ ने अपनी भूमि पर तुर्क सैनिकों की ग़ैर क़ानूनी मौजूदगी व कार्यवाही की बारंबार भर्त्सना की है। (MAQ/N)