दसियों इराक़ियों के हत्यारे को फांसी की सज़ा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56457-दसियों_इराक़ियों_के_हत्यारे_को_फांसी_की_सज़ा
इराक़ी अदालत ने उस आतंकी को फांसी की सज़ा सुनायी है जो 2006 में एक आतंकवादी हमले में लिप्त था जिसमें 47 नागरिक हताहत हुए थे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २३, २०१८ १२:३३ Asia/Kolkata
  • दसियों इराक़ियों के हत्यारे को फांसी की सज़ा

इराक़ी अदालत ने उस आतंकी को फांसी की सज़ा सुनायी है जो 2006 में एक आतंकवादी हमले में लिप्त था जिसमें 47 नागरिक हताहत हुए थे।

सूमरिया न्यूज़ के अनुसार, इराक़ की उच्च न्यायिक परिषद के प्रवक्ता अब्दुस्सत्ता बैरक़दार ने कहा कि यह आतंकी तकफ़ीरी आतंकवादी गुट अलक़ासदा का सदस्य है। यह आतंकवादी अपने साथी आतंकियों के साथ इराक़ में 2006 में एक स्थान पर चोकपोस्ट के ज़रिए दसियों इराक़ियों को पकड़ता और अपने दृष्टिगत स्थान पर ले जाकर उन्हें जान से मार देता था।

इस बीच इराक़ के अंबार प्रांत में स्वंयसेवी बल हश्दुश शअबी के कमान्डर क़तरी अलअबीदी ने सोमवार को इराक़ी सैनिकों के सीरिया से मिले सीमावर्ती क्षेत्र भेजे जाने की सूचना दी। ये सैनिक एसडीएफ़ फ़ोर्सेज़ के अचानक पीछे हटने के बाद भेजे गए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों से एसडीएफ़ पीछे हटी है वहां पर इराक़ी सैनिक, हश्दुश शअबी के जवान और अन्य इकाइयों के सदस्य तैनात हो गए हैं

इस इराक़ी कमान्डर के अनुसार, रिपोर्ट मिलने तक सीरिया के दैरुज़्ज़ूर के आस पास के क्षेत्रों से इराक़ के अलक़ायम तक एसडीएफ़ के पीछे हटने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।

इराक़ी फ़ोर्सेज़ की मीडिया सेल के अनुसार, दाइश के नियंत्रण से इराक़ और सीरिया की सीमावर्ती पट्टी की आज़ादी के बाद इराक़ की भूमि पर हर प्रकार के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।(MAQ/N)