सऊदी अरब में फिर जज पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56503-सऊदी_अरब_में_फिर_जज_पर_हमला
सऊदी अरब में एक जज पर हमला हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २४, २०१८ ०७:४८ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में फिर जज पर हमला

सऊदी अरब में एक जज पर हमला हुआ है।

सऊदी अरब के मीडिया के अनुसार दक्षिण पूर्वी इलाक़े अलख़रज में जज पर उस समय हमला हुआ जब वह नमाज़ पढ़कर मस्जिद से निकल रहे थे।

गोली जज के कंधे में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने हमलावर को गिरफ़तार कर लिया है।

जिस जज को गोली मारी गई है वह काफ़ी सीनियर बताए जाते हैं जो 22 साल से जज के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

अभी यह नहीं पता चल सका कि अपराधी ने जज पर गोली क्यों चलाई।

इससे लगभग एक महीना पहले एक जज शैख़ मुहम्मद अब्दुल्लाह अलजीरानी का शव मिला था। उनका एक साल पहले अपहरण कर लिया गया था।