सऊदी अरब के हर षडयंत्र को विफल बना देंगेः इराक़ी राष्ट्र
Jan २५, २०१८ ११:०८ Asia/Kolkata
एक इराक़ी सांसद का कहना है कि सऊदी अरब इस देश के संसदीय चुनावों को प्रभावित करने के प्रयास कर रहा है।
शेख मुहम्मद सहयूद ने गुरूवार को कहा है कि इराक़ के हालात ख़राब करने के लिए सऊदी अरब अबतक अरबों डाॅलर ख़र्च कर चुका है। उन्होंने कहा कि यह देश इराक़ के आगामी संसदीय चुनाव को प्रभावित करने की पूरी कोशिश कर रहा है। शेख मुहम्मद ने कहा कि इराक़ी राष्ट्र, सऊदी अरब के हर षडयंत्र को विफल बना देगा। उन्होंने कहा कि इराक़ की सरकार मिलीजुली होगी किसी एक वर्ग से विशेष नहीं होगी। इराक़ी सांसद का कहना था कि स्वयंसेवी बल या "हश्दुश्शाबी" का कोई भी सदस्य चुनाव में भाग ले सकता है।
ज्ञात रहे कि इराक़ में 12 मई 2018 को संसदीय चुनाव कराए जाएंगे।
टैग्स