अफ़्रीन में तुर्क सेना को बड़ा नुक़सान पहुंचा
Jan २६, २०१८ ०३:१८ Asia/Kolkata
उत्तरी सीरिया के अफ़्रीन में 16 तुर्क सैनिक क़ैदी बना लिए गए हैं।
जन रक्षा इकाई के प्रतिनिधि ने बताया कि अफ़्रीन में झड़प के दौरान 16 तुर्क सैनिक क़ैदी बना लिए हैं।
अन्नशरा वेबसाइट के हवाले से समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, वाईपीजी की सैन्य शाखा जन रक्षा इकाई के प्रतिनिधि अहमद शौक़ी ने इस बात की सूचना देते हुए कहा कि यह घटना जन्दियर्स में घटी और जन रक्षा इकाई के 4 सदस्य भी लापता हैं।
ग़ौरतलब है कि तुर्की ने 20 जनवरी को उत्तरी सीरिया के हलब प्रांत के अफ़्रीन शहर में कुर्द फ़ोर्सेज़ के ख़िलाफ़ कार्यवाही शुरु की है जिसका नाम "ज़ैतून की टेहनी" है। (MAQ/N)
टैग्स