आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला
-
इराक़ के वरिष्ठ शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रतिनिधि शैख़ अब्दुल महदी कर्बलाई
इराक़ के वरिष्ठ शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रतिनिधि शैख़ अब्दुल महदी कर्बलाई पर कर्बला में जानलेवा हमला हुआ जो नाकाम हो गया।
सूमरिया न्यूज़ के हवाले से समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, कर्बला में आयतुल्लाह सीस्तानी के प्रतिनिधि के दफ़्तर के प्रबंधक सय्यद मुर्तज़ा अलहुसैनी ने बताया कि शैख़ अब्दुल महदी कर्बलायी पर शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के विशेष भाषण के दौरान आतंकवादी हमले की कोशिश हुयी जो नाकाम हो गयी। यह हमला इराक़ के भ्रष्ट धड़े से संबंध रखने वाले एक तत्व ने किया
सय्यद मुर्तज़ा अलहुसैनी ने कहा कि यह जानलेवा हमला नाकाम रहा और शैख़ अब्दुल महदी कर्बलाई ने जुमे की नमाज़ का विशेष भाषण जारी रखा।
कर्बला में आयतुल्लाह सीस्तानी के कार्यालय के प्रबंधक ने बताया कि शैख़ अब्दुल महदी कर्बलाई सही सलामत हैं और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौज़े में उनकी सरगर्मी जारी हैं।
ग़ौरतलब है कि इराक़ में दाइश के संगठनात्मक वजूद के ख़त्म होने के बावजूद अभी भी इस आतंकवादी गुट के कुछ तत्व इस देश के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद हैं और वे छिटपुट आतंकवादी हमले करते रहते हैं। (MAQ/N)