उत्तरी सीरिया, तुर्की ने सैकड़ों विरोधी कुर्दों को हताहत कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56765-उत्तरी_सीरिया_तुर्की_ने_सैकड़ों_विरोधी_कुर्दों_को_हताहत_कर_दिया
तुर्की की सेना ने उत्तरी सीरिया में तुर्क सरकार विरोधी सैकड़ों कुर्दों को हताहत कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २८, २०१८ १७:१४ Asia/Kolkata
  • उत्तरी सीरिया, तुर्की ने सैकड़ों विरोधी कुर्दों को हताहत कर दिया

तुर्की की सेना ने उत्तरी सीरिया में तुर्क सरकार विरोधी सैकड़ों कुर्दों को हताहत कर दिया है।

अंकारा से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की की सेना की कमान्ड ने उत्तरी सीरिया के इफ़रीन पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के नवें दिन एक बयान में कहा कि उत्तरी सीरिया में सेना की कार्यवाही के दौरान अब तक 484 तुर्क सरकार विरोधी कुर्द मारे जा चुके हैं।

तुर्क सेना के बयान में कहा गया है कि उत्तरी सीरिया के इफ़रीन क्षेत्र में ज़ैतून की टहनी नामक सैन्य अभियान के आरंभ से अब तक 484 विरोधी कुर्द मारे गये। इससे पहले तुर्की की सेना ने अपने अभियान में 343 तुर्क विरोधी कुर्दों के मारे जाने की सूचना दी थी।

ज्ञात रहे कि सीरिया के उत्तरी क्षेत्र इफ़रीन में 20 जनवरी से ज़ैतून की टहनी नामक अभियान आरंभ किया था जो नौ दिन से जारी है। सीरिया की सरकार ने उत्तरी सीरिया के इफ़रीन क्षेत्र में तुर्क सैनिकों के अभियान की निंदा करते हुए इसकी निंदा की है। (AK)