बदलाव की बयार... सऊदी महिलाओं को मिली पहली बार यह ज़िम्मेदारी...
सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार इस देश की न्यायपालिका में 300 महिलाओं को नियुक्त किया जा रहा है।
सऊदी अरब के न्यायमंत्री वलीद समआनी की ओर से इस एलान के बाद कि वह अपने विभाग में महिलाओं के लिए रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराएंगे, सऊदी सूत्रों ने यह खबर दी है।

यह महिलाएं सऊदी अरब के न्यायमंत्रालय में सामाजिक, न्यायिक व क़ानूनी अध्ययन जैसे काम करेंगीं लेकिन इन महिलाओं को केवल रियाज़ , मक्का, जद्दा, दम्माम और मदीना जैसे पांच नगरों में ही नौकरी मिलेगी।
हालिया महीनों में सऊदी अरब में विभिन्न क्षेत्रों में " सुधार" आरंभ हुआ है।
सऊदी अरब में महिलाओं की दशा पर विश्व स्तर पर विरोध होता रहा है।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान, पश्चिमवादी रवैया अपना कर सत्ता की ओर मज़बूती से बढ़ने का इरादा रखते हैं।
इसके लिए उन्होंने सऊदी अरब में आधुनिक नगरों के निर्माण का भी एलान किया है जहां सऊदी अरब के बहुत से कानून लागू नहीं होंगे।
(Q.A.)