हिज़्बुल्लाह की शक्ति से बौखलाई इस्राईली नौसेना
ज़ायोनी शासन की नौसेना के पूर्व उप प्रमुख ने लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह की समुद्री शक्ति पर चिंता व्यक्त की है।
ज़ायोनी शासन की नौसेना के पूर्व प्रमुख शाऊल ख़ोरफ़ ने यूरेश्लम पोस्ट समाचार पत्र से बात करते हुए कहा कि लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह को इस्राईल की भांति युद्धक नौकाओं से स्वयं को लैस करने की आवश्यकता नहीं है और हमको यह प्रतीक्षा करनी चाहिए कि वह एक असमान युद्ध में इस्राईल के लिए चुनौतियां खड़ी कर देंगे।
इस्राईली कमान्डर ख़ोरफ़ ने कहा कि यदि लेबनान के साथ नया युद्ध होता है तो हिज़्बुल्लाह के जवान इस्राईली नौसेना के विरुद्ध सटीक मीज़ाइलों और आत्मघाती नौकाओं का प्रयोग कर सकते हैं।
सोमवार की यूरोश्लम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के इस पूर्व अधिकारी ने बताया कि संभावित रूप से अगले युद्ध में हिज़्बुल्लाह का ध्यान समुद्र पर केन्द्रित हो सकता है जबकि इस्राईल 90 प्रतिशत वस्तु समुद्र से आयात करता है और वह बहुत अधिक समुद्री यातायात और नौकाओं पर निर्भर होता है। (AK)