हिज़्बुल्लाह ने इस्राईल को खुली धमकी दी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56875-हिज़्बुल्लाह_ने_इस्राईल_को_खुली_धमकी_दी
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति सेना के माध्यम से इस्राईल द्वारा लेबनान की सीमा पर नस्लभेदी दीवार बनाए जाने पर ज़ायोनी शासन को चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३०, २०१८ १४:०५ Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह ने इस्राईल को खुली धमकी दी

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति सेना के माध्यम से इस्राईल द्वारा लेबनान की सीमा पर नस्लभेदी दीवार बनाए जाने पर ज़ायोनी शासन को चेतावनी दी है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के टीवी चैनल- 2 ने रिपोर्ट दी है कि हिज़्बुल्लाह ने धमकी दी है कि यदि इस्राईल ने लेबनान के साथ लगी सीमा पर दीवार बनाने का काम नहीं रोका तो वह इस्राईली सैनिकों पर फ़ायरिंग करेंगे।

आई-24 वेबसाइट ने इस्राईल के चैनल-2 के हवाले से लिखा है कि यूनीफ़ेल के कर्मियों ने सुरक्षा तनाव पैदा होने के बाद अमरीका और ब्रिटेन के राजदूतों को संदेश भेज दिया ताकि वह यह संदेश इस्राईल के प्रधानमंत्री बिनयामीन नितिनयाहू को यह संदेश पहुंचा दें।

लेबनान की सीमा के साथ इस्राईल की नई सुरक्षा दीवार, मिस्र की सीमा पर बनी दीवार की भांति है जिसकी लंबाई 30 मीटर और ऊंचाई छह मीटर होगी। इस दीवार के निर्माण में दो करोड़ अस्सी लाख डाॅलर का ख़र्चा आएगा।

इससे पहले लेबनान की सर्वोच्च सुरक्षा परिषद ने बल दिया था कि लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्रों में ज़ायोनी शासन की ओर से दीवार निर्माण, सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 1701 का उल्लंघन है और इसको रुकवाने के लिए हर कार्यवाही अंजाम देंगे। (AK)