सीरिया, इदलिब के सात अन्य गांव आतंकियों से स्वतंत्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i56969-सीरिया_इदलिब_के_सात_अन्य_गांव_आतंकियों_से_स्वतंत्र
सीरिया की सेना और उसके घटक बलों ने देश के पश्चिमोत्तरी प्रांत इदलिब के सात अन्य गांवों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३१, २०१८ १७:०८ Asia/Kolkata
  • सीरिया, इदलिब के सात अन्य गांव आतंकियों से स्वतंत्र

सीरिया की सेना और उसके घटक बलों ने देश के पश्चिमोत्तरी प्रांत इदलिब के सात अन्य गांवों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।

सीरिया के वाॅर मीडिया सेन्टर की रिपोर्ट के अनुसार सरिया की सेना और उसके घटक बलों ने बुधवार को इदलिब प्रांत के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में अपनी प्रगति का क्रम जारी रखते हुए आतंकवादी गुट नुस्रा फ़्रंट से भीषण झड़पों के बाद तवील अलहलीब गांव के दक्षिणी में स्थित एयर डिफ़ेंस सिस्टम को स्वतंत्र कराने में सफलता प्राप्त कर ली।

सीरिया की सेना और प्रतिरोधकर्ता बलों ने इस कार्यवाही के दौरान अलबराग़ीसी, जदीदा, तवील अलहलीब, ज़हबिया, सालेहिया, सुक्करिया, और मग़ारतुल मज़रआ गांव को आतंकियों से स्वतंत्र करा लिया।

सीरिया से एक अन्य समाचार यह है कि सीरिया के एक सैन्य सूत्र ने बताया है कि सेना ने अलयादीन क्षेत्र के मरुस्थल में दाइश के बचे तत्वों के विरुद्ध सेना ने अपना अभियान आरंभ कर दिया है और सेना के जवान दाइश की पांच गाड़ियों को ध्वस्त करने और उनमें सवार आतंकियों को ढेर करने में सफल रहे।

इसी मध्य सीरिया की सेना और स्वयं सेवी बलों ने हमा प्रांत के पूर्वोत्तरी क्षेत्र में अपना अभियान जारी रखते हुए अचानक हमला करके रसमुद्दोहल नामक गांव के निकट स्थित पहाड़ियों को स्वतंत्र करा लिया। इस कार्यवाही के दौरान दसियों आतंकवादी मारे गये जबकि सेना और प्रतिरोधकर्ता बलों ने आतंकवादियों के नियंत्रण से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है। (AK)