ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली युद्धक विमानों की भीषण बमबारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i57073-ग़ज़्ज़ा_पर_इस्राईली_युद्धक_विमानों_की_भीषण_बमबारी
इस्राईली युद्धक विमानों ने शुक्रवार को ग़ज़्ज़ा के कई स्थानों पर भीषण बमबारी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०२, २०१८ १७:०४ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली युद्धक विमानों की भीषण बमबारी

इस्राईली युद्धक विमानों ने शुक्रवार को ग़ज़्ज़ा के कई स्थानों पर भीषण बमबारी की है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार “फ़िलीस्तीन अलयौम” नामक न्यूज़ वेबसाइट ने ख़बर दी है कि शुक्रवार को ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने ग़ज़्ज़ा में मौजूद इस्लामी प्रतिरोध संगठनों के सर्च टॉवरों को निशाना बनाते हुए कई बार बमबारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक़ ज़ायोनियों के इस हमले में अभी किसी के हताहत होने और घायल होने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

दूसरी ओर इस्राईली सेना ने एक बयान जारी करके यह दावा किया है कि यह हवाई हमला, ग़ज़्ज़ा से किए गए रॉकेट हमलों का जवाब है। याद रहे कि ज़ायोनी शासन ने गुरुवार को दावा किया था कि अवैध यहूदी बस्तियों को निशाना बनाकर गज़्ज़ा से रॉकेट हमला हुआ है।

उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन जब भी ग़ज़्ज़ा पर बमबारी करता है उससे पहले इस तरह के झूठे दावों का सहारा लेता आया है। इस्राईली सेना पहले गज़्ज़ा में मौजूद इस्लामी प्रतिरोध आंदोलनों पर हमले का झूठा आरोप लगाती है उसके बाद ग़ज़्ज़ा वासियों पर अपने युद्धक विमानों से भीषण बमबारी करती है। (RZ)