इराक़ः सऊदी सीमा पर बड़ा आप्रेशन
इराक़ में अलअबांर अभियान के कमांडर ने बताया है कि इराकी सेना ने सऊदी सीमा के निकट बड़े पैमाने पर अाप्रेशन किया है।
" महमूद अलफ़ल्लाही" ने कहा कि इराक़ की सेना, पुलिस, स्वंय सेवी बल, क़बाइली और सीमा सुरक्षा बल के सैनिकों ने वायु सेना के सहयोग से शनिवार की सुबह यह आप्रेशन शुरु किया है और इसका मक़सद, अलअबांर के रेगिस्तान से आतंकवादियों को खदेड़ना है। यह इलाक़ा, सऊदी अरब की सीमा के निकट है।
इस आप्रेशन का एक मक़सद, सऊदी सीमा के निकट इराक़ में आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह करना भी है।
पिछले सप्ताह, " अलजज़ीरा " अभियान के कमांडर " क़ासिम अलमुहम्मदी" ने भी बताया था कि इराक़ी सेना ने " अलक़ायम" नगर के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में आत्मघाती आक्रमणकारियों का पता लगा कर कम से कम 5 आत्मघाती आतंकवादियों को मार गिराया और एक कार बम को भी निष्क्रिय बनाया। यह कार्यवाही भी सऊदी सीमा के निकट की गयी।
इराक़ में दाइश के आतंकवादियों के सफाए के बावजूद बहुत से क्षेत्रों में अब भी आतंकवादी छुप कर हमले करते रहते हैं। (Q.A.)