इराक़ी तेल , ईरानी रिफाइनरी में, साफ किया जाएगा
ईरान में पेट्रोलियम निर्यातक संघ के प्रवक्ता ने बताया है कि इराक़ का तेल, पश्चिमी ईरान में स्थित किरमान रिफाइनरी में साफ किया जाएगा।
सैयद हमीद हुसैनी के अनुसार पहले चरण में इराक़ का 15 हज़ार बैरल तेल ईरान में साफ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि तेहरान-बगदाद वार्ता के अनुसार इराक़ का 25 हज़ार बैरल तेल प्रतिदिन ईरान की किरमानशाह रिफाइनरी में साफ किया जाएगा और इराक़ को इसके बदले में ईरान से पेट्रोलियम पदार्थ दिये जांएगे।
उन्होंने बताया कि विश्व के बहुत से देशों को अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र तक पहुंच नहीं है या फिर इराक़ की भांति समुद्री मार्ग से निर्यात की सीमित सुविधा है किंतु इस क्षेत्र में ईरान विश्व के अत्याधिक महत्वपूर्ण क्षेत्र में स्थित है।
इराक़ के तेल मंत्री " जब्बार अल्लईबी " ने पिछले महीने बताया था कि करकूक के तेल के कुओं से निकलने वाले तेल को ईरान पहुंचाने की प्रक्रिया फरवरी में शुरु हो जाएगी और पहले चरण में प्रतिदिन 30 हज़ार बैरल तेल टैंकरों द्वारा ईरान की किरमानशाह रिफाइनरी में पहुंचाया जाएगा। (Q.A.)