सीरिया, इदलिब में 30 आतंकवादी ढेर
रूस के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि उत्तर पश्चिमी सीरिया में स्थित इदलिब में रूसी युद्धक विमानों के हमले में कम से कम 30 तकफ़ीरी आतंकवादी मारे गए हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि इदलिब प्रांत के जिस क्षेत्र में रूसी युद्धक विमान आतंकियों के विरुद्ध कार्यवाही कर रहे थे वहीं सीरियाई विद्रोहियों ने रूस के एसयू-25 युद्धक विमान को भी मार गिराया है।
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार विमान में आग लगने के बाद जब पायलट पैराशूट के माध्यम से विमान से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था तभी आतंकियों ने उस पर गोलियां बरसा कर पायलट को मौत के घाट उतार दिया।
उल्लेखनीय है कि दमिश्क़ सरकार के आधिकारिक अनुरोध पर मास्को, 2015 से तकफ़ीरी आतंकवादियों के ख़िलाफ़ युद्ध में सीरिया की सहायता कर रहा है। याद रहे कि रूस और ईरान की मदद से ही सीरिया की बश्शार असद सरकार आतंकवादियों को पराजित करने में सफल हो पाई है। (RZ)