सीरिया में तैनात अमरीकी सैनिकों को तुर्की की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i57219-सीरिया_में_तैनात_अमरीकी_सैनिकों_को_तुर्की_की_चेतावनी
तुर्की ने एक बार फिर उत्तरी सीरिया में तैनात अमरीकी सैनिकों को चेतावनी दे दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०४, २०१८ १७:३४ Asia/Kolkata
  • सीरिया में तैनात अमरीकी सैनिकों को तुर्की की चेतावनी

तुर्की ने एक बार फिर उत्तरी सीरिया में तैनात अमरीकी सैनिकों को चेतावनी दे दी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के उप प्रधानमंत्री बकीर बूज़दाग़ ने रविवार को एक बयान में कहा कि अमरीका को उत्तरी सीरिया में तुर्की की संवेदनशीलता से अवगत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमरीकी सैनिक, मन्बिज शहर में सीरियन कुर्द छापामारों की वर्दी में मौजूद हैं और उनके बीच और कुर्द छापामारों में अंतर करना बहुत कठिन है इसीलिए हम उन पर हमला करेंगे।

सीरिया का मन्बिज शहर, पश्चिमोत्तरी सीरिया के इफ़रीन शहर से सौ किलोमीटर की दूरी पर है। 

सीरिया क सेना ने सीरिया के शइर इफ़रीन में कुर्द छापामारों वाईपीजी के विरुद्ध  ज़ैतून की टहनी नामक अभियान 20 जनवरी से शुरु किया है। शुरु किया है। तुर्की का कहना है कि वाईपीजी, पीकेके की शाखा है जिसे तुर्की ने आतंकवादियों की सूची में शामिल कर रखा है। सीरिया की सरकार ने भी तुर्क सैनिकों के इस अभियान की निंदा करते हुए इससे देश की अखंडता के विरुद्ध क़रार दिया है। 

दूसरी ओर तुर्क सुरक्षा बलों ने अंकारा में एक अभियान के दौरान आतंकवादी गुट दाइश के मीडिया प्रभारी को गिरफ़्तार करने की सूचना दी है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार दाइश के मीडिया प्रभारी उमर यतक को रविवार को एक अभियान के दौरान तुर्की की गुप्तचर संस्था मीत ने एक अभियान के दौरान गिरफ़्तार किया। बताया जाता है कि गुप्त जानकारी मिलने के बाद सेना ने उमय यतक की गिरफ़्तार के लिए अभियान चलाया।

बताया जाता है कि उमर यतक तुर्की में होने वाले कई आतंकवादी हमले का मास्टर माइंड रहा है। तुर्की में आतंकवादी गुट दाइश के तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही एेसी स्थिति में है कि इससे पहले तक अंकारा सरकार क्षेत्र में आतंकवाद के संबंध में दोहरा मापदंड रखती थी। (AK)