अमरीकी और इस्राईली दूतावासों के बाहर प्रदर्शन किये जाएंः हमास
फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने कहा है कि इस्लामी देशों में अमरीकी व इस्राईली दूतावासों के बाहर प्रदर्शन किये जाएं।
हमास के एक नेता "ख़लील अलहई" ने अपने एक साक्षात्कार में कहा है कि अमरीकी सरकार के समर्थन से ज़ायोनी शासन यह प्रयास कर रहा है कि फ़िलिस्तीनियों से उनकी मातृभूमि को छीन लिया जाए। उन्होंने कहा कि ज़ायोनी शासन की ओर से अवैध ज़ायोनी कालोनियों के निर्माण से अमरीका ने अपनी आंख मूंद ली है। इस प्रकार से वह फ़िलिस्तीनियों की स्वदेश वापसी के मार्ग में बाधा बन रहा है।
हमास के नेता ने स्पष्ट किया कि अमरीकी सरकार विभिन्न शैलियों से इस्राईल को वैश्विक मंच पर पेश करता रहता है लेकिन उसका यह प्रयास विफल रहा है।
ज्ञात रहे कि अमरीकी राष्ट्रपति ने 6 दिसंबर 2017 को बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी के रूप में मान्यता देने की घोषणा की थी।