शादी के लिए सऊदी लड़कियों की नयी शर्तें!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i57249-शादी_के_लिए_सऊदी_लड़कियों_की_नयी_शर्तें!
शादी के लिए सऊदी लड़कियों की नयी शर्तों की आज कल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०५, २०१८ १२:२२ Asia/Kolkata
  • शादी के लिए सऊदी लड़कियों की नयी शर्तें!

शादी के लिए सऊदी लड़कियों की नयी शर्तों की आज कल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

    सऊदी अरब की महिलाएं अब अपने बहुत से अधिकारों को हासिल करने में कामयाब हुई हें इस लिए वह शादी के लिए नयी-नयी शर्तें लगा रही हैं।

    सऊदी अरब में महिलाओं को अब स्टेडियम में जाने की इजाज़त है, वह गाड़ी भी चला सकती हैं, दोस्तों के साथ सैर सपाटे पर भी निकल सकती हैं, नौकरी कर सकती हैं भले की नाइट शिफ्फ ही क्यों न हो और अपने भाई के घर सो भी सकती हैं, कुछ वर्षों और महीनों पहले तक यह सब कुछ किसी भी सऊदी महिला के लिए एक सपना था।

 

    इस तरह की " सुविधाओं" के बाद सऊदी महिलाएं अब सोशल मीडिया पर शादी के लिए शर्त लगा रही हैं कि उनके भावी पति को उनके मोबाइल का पासवर्ड पूछने का अधिकार नहीं होगा और न ही यह पता लगाने का कि उसने किस से बात की है या उसे किसने फोन किया है।

    कुछ लड़कियों ने शर्त रखी है कि जब तक लड़का, अपना खुद का घर खरीदने में सक्षम नहीं होगा, वह शादी नहीं करेंगी।

    कुछ लड़कियों ने सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड में शर्त रखी है कि चूंकि वह कमसिन हैं इस लिए वह अपने भावी पति के परिवार की सेवा बिल्कुल नहीं कर सकतीं।

 

    सऊदी अरब के एक स्थानीय समाचारपत्र ने देश की इस स्थिति पर चिंता प्रकट करतेह ए लिखा है कि, सऊदी अरब का आज का समाज बदल गया है और इस तरह की मांगें सिर्फ सऊदी अरब की लड़कियां ही नहीं बल्कि उनके माता पिता भी कर रहे हैं जो सऊदी अरब में अभूतपूर्व है।

    समाचार पत्र ने लिखा है कि एक पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए यह शर्त रखी कि स्कूल में उसे मिलने वाले वेतन का आधा हिस्सा वह अपने पिता को दे जबकि एक मां ने शर्त रखी कि शादी के बाद तीन दिनों तक उसकी बेटी अपने पिता के घर में ही रहे। (Q.A.)