सीरिया में झड़पें तत्काल रोकी जाएंः राष्ट्रसंघ
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने सीरिया के भीतर झड़पों को अविलंब रोके जाने की मांग की है।
रोएटर के अनुसार सीरिया में संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रतिनिधि ने कहा है कि सीरिया के भीतर जारी झड़पों को तत्काल रोका जाए ताकि हिंसाग्रस्त क्षेत्रों से घायलों को बाहर निकालकर वहां पर सहायता भेजी जाए। इसी बीच संयुक्त राष्ट्रसंघ के मानवीय मामलों के संयोजक की ओर से जारी घोषणापत्र में वहां की स्थिति को बहुत ही ख़तरनाक बताया गया है। इस बयान में कहा गया है कि हिंसा के कारण हिंसाग्रस्त क्षेत्रों के लोग संकट में रह रहे हैं।
विशेष बात यह है कि तुर्की ने 20 जनवरी 2018 को उत्तरी सीरिया में ज़ैतून की शाखा नामक एक सैन्य अभियान आरंभ किया है जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए। दमिश्क़ ने तुर्की के इस सैन्य अभियान की कड़ी निंदा की है।
तुर्की का आरोप है कि कुछ कुर्द गुट, अमरीका सहित कुछ देशों की सहायता से सीरिया और तुर्की की सीमाओं के निकट एक कुर्द देश बनाना चाहते हैं। तुर्की ने इसी विषय के दृष्टिगत उत्तरी सीरिया के कुर्द क्षेत्र पर हमला किया है।