इस्राईल का सीरिया पर मीज़ाईल से हमला
-
सीरियाई रक्षा तंत्र (फ़ाइल फ़ोटो)
इस्राईल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क़ पर मीज़ाईल से हमले किए जिसे बड़ी हद तक सीरियाई मीज़ाईल रक्षा तंत्र ने नाकाम बना दिया।
सीरियाई सेना ने कहा है कि मीज़ाईल रक्षा तंत्र ने राजधानी दमिश्क़ में सैन्य मोर्चे पर फ़ायर किए गए ज़्यादातर मीज़ाईल हवा में तबाह कर दिए। ज़ायोनी सेना ने फ़ाइटर जेट से ये मीज़ाईल मारे थे।
बुधवार को जारी बयान में सीरियाई सेना ने कहा कि इस्राईली एयरक्राफ़्ट ने लेबनान की वायु सीमा से ये मीज़ाईल मारे।
रिपोर्ट के अनुसार, दमिश्क़ में स्थानीय समयानुसार प्रातः साढ़े तीन बजे तेज़ धमाके की आवाज़ सुनी गयी।
सीरियाई सेना के इस बयान में आया है, "हमारे मीज़ाईल रक्षा तंत्र ने ज़्यादातर मीज़ाईल को हवा में ही तबाह कर दिया।"
इस बयान में आगे आया है, "सशस्त्र बल की जनरल कमान, इस्राईल को उसके इस बारंबार, ख़तरनाक व मूर्खतः भरे खेल के अंजाम के लिए ज़िम्मेदार समझती है।"
न्यूज़ एजेंसी साना ने इस्राईल के इस आक्रमण के बारे में सबसे पहले रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट के अनुसार, जमराया गांव में स्थित विज्ञान केन्द्र ज़ायोनी एयरक्राफ़्ट के मीज़ाईल का निशाना था।
पिछले कुछ साल में ज़ायोनी शासन सीरिया में बहुत बार सैन्य लक्ष्यों पर हमले कर चुका है, जिसका लक्ष्य आतंकवादी संगठनों की मदद करना है जिन्हें सीरियाई सेना के ख़िलाफ़ लड़ाई में भारी हार मिल रही है।
इस्राईल दमिश्क़ विरोधी मिलिटेंट्स को हथियार देता और सीरिया में घायल होने वाले आतंकियों का अपने यहां एलाज भी करता है।
दूसरी ओर ज़ायोनी प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने 6 फ़रवरी को अतिग्रहित गोलान हाइट्स का दौरा किया।
सीरिया पर इस्राईल का यह ताज़ा हमला, ज़ायोनी प्रधान मंत्री नेतनयाहू के अतिग्रहित गोलान हाइट्स के दौरे के थोड़े समय बाद हुआ है।(MAQ/N)