रणक्षेत्र का समीकरण बदल चुका हैः हिज़्बुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i57559-रणक्षेत्र_का_समीकरण_बदल_चुका_हैः_हिज़्बुल्लाह
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने एक बयान जारी करके सीरिया में ज़ायोनी युद्धक विमान के मार गिराए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि रणक्षेत्र के समीकरण अब पूरी तरह बदल चुके हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १०, २०१८ १९:४३ Asia/Kolkata
  • रणक्षेत्र का समीकरण बदल चुका हैः हिज़्बुल्लाह

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने एक बयान जारी करके सीरिया में ज़ायोनी युद्धक विमान के मार गिराए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि रणक्षेत्र के समीकरण अब पूरी तरह बदल चुके हैं।

अलमनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह की ओर से जारी होने वाले बयान में आया है कि हिज़्बुल्लाह, सीरियाई सेना द्वारा ज़ायोनी युद्धक विमानों से मुक़ाबले में जो सूझबूझ का प्रदर्शन कर रही है उसकी सराहना करता है और इसी सूझबूझ के परिणाम में उसने इस्राईली सेना के एक एफ़-16 विमान को मार गिराया। 

हिज़्बुल्लाह के बयान में आया है कि सीरिया की सीमा का उल्लंघन करने की कार्यवाहियों से मुक़ाबला करने की नई रणनीति शुरु हो चुकी है।

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन के बयान में आया है कि हम दुश्मन की ओर से आतंकवादी और तकफ़ीरी गुटों के खुले समर्थन और धमकी के उद्देश्य से सीरिया संकट में उसके प्रविष्ट होने की निंदा करते हैं और हम बल देकर कहते हैं कि आज रणक्षेत्र के समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं।

ज्ञात रहे कि सीरियाई सेना ने इस्राईल के एक फ़ाइटर जेट एफ़-16 को मार गिराया जिसने सीरिया के भीतर हमला किया था। सीरियाई सेना ने एंटी एयरक्राफ़्ट सिस्टम से शनिवार तड़के यह कार्यवाही की।

सीरियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई सेना ने गोलान हाइट्स में यह कार्यवाही की जिसमें इस फ़ाइटर जेट का पायलट मारा गया जबकि ज़ायोनी मीडिया का कहना है कि एक पायलट की स्थिति गंभीर बनी हुयी है।(AK)