सीरिया का मुंहतोड़ उत्तर, फ़िलिस्तीनियों में ख़ुशी की लहर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i57561-सीरिया_का_मुंहतोड़_उत्तर_फ़िलिस्तीनियों_में_ख़ुशी_की_लहर
फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुटों ने सीरियाई सेना द्वारा ज़ायोनी शासन के एफ़-16 युद्धक विमान को मार गिराए जाने की सराहना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १०, २०१८ २०:२४ Asia/Kolkata
  • सीरिया का मुंहतोड़ उत्तर, फ़िलिस्तीनियों में ख़ुशी की लहर

फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुटों ने सीरियाई सेना द्वारा ज़ायोनी शासन के एफ़-16 युद्धक विमान को मार गिराए जाने की सराहना की है।

इस्राईल का एक एफ 16 युद्धक विमान, शनिवार की सुबह सीरिया की एक सैनिक छावनी पर बमबारी के बाद सीरियाई सेना का निशाना बन गया। इस युद्धक विमान के मार गिराए जाने के बाद इस्राईली सेना ने सीरिया पर फिर से बमबारी कर दी किन्तु सीरिया के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने हमलावर युद्धक विमानों का डटकर मुक़ाबला किया।

अल आलम टीवी चैनल ने फ़िलिस्तीनी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि फ़िलिस्तीन के स्वतंत्रता मोर्चे ने सीरिया के साथ एकजुटता की घोषणा करते हुए सीरियाई सेना द्वारा इस्राईली युद्धक विमान को मार गिराए जाने का भरपूर समर्थन किया और अरब देशों की जनता और अरब जगत के राजनैतिक दलों से मांग की है कि वह ज़ायोनी शासन के दबाव के मुक़ाबले में सीरिया की जनता और सरकार का भरपूर समर्थन करें।

हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड ने भी ज़ायोनी सैनिकों के संभावित हमलों का मुक़ाबला करने के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया। हमास ने अपने बयान में कहा कि सैनिकों को हाई अलर्ट करने का लक्ष्य, इस्राईल के हर प्रकार के संभावित हमलों का मुक़ाबला करना है।

हिज़्बुल्लाह ने भी सीरियाई सेना की साहसिक कार्यवाही की सराहना करते हुए इसे सूझबूझ भरा क़दम क़रार दिया।

यमन की सर्वोच्च क्रांति परिषद के प्रमुख मुहम्मद अली अलहूसी ने सीरिया की सेना की साहसिक कार्यवाही का स्वागत करते हुए इसे महत्वपूर्ण क़दम बताया है। (AK)