सीरिया में आतंकवादी अमेरिकी हथियार बेच रहे हैं
अमेरिकी सरकार ने सीरिया में विद्रोहियों और आतंकवादियों को दी जाने वाली अपनी सहायताओं का औचित्य दर्शाने के लिए उन्हें अच्छे और बुरे में बांट दिया
सीरिया में सशस्त्र और आतंकवादी गुट अमेरिकी हथियारों का क्रय -विक्रय करते हैं। अमेरिकी टीवी चैनल cnn ने रिपोर्ट दी है कि अमेरिकी सेना ने जिन आधुनिकतम हथियारों को सशस्त्र और सीरिया में विरोधी गुटों को दिया है उनका क्रय- विक्रय सीरिया के उत्तर में आतंकवादियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में हो रहा है।
इस रिपोर्ट में आया है कि लगभग सात साल युद्ध के बाद सीरिया में अमेरिका सहित विभिन्न देशों के हथियार हैं और जो चीज़ सबसे अधिक चिंताजनक है वह सीरिया के उत्तर में आतंकवादी गुटों को अमेरिकी हथियारों का दिया जाना है।
इसी प्रकार सीएनएन की रिपोर्ट में आया है कि जो पहली बार इन हथियारों को देखता है वह सोचता है कि इन हथियारों को अमेरिका में बेचा जाता है परंतु वास्तविकता यह है कि इन हथियारों को बेचने वाला एदलिब सहित सीरियाई शहरों का पता देता है कि वहां पर बड़े पैमाने पर आतंकवादी मौजूद हैं।
ज्ञात रहे कि अमेरिकी सरकार ने इन हथियारों को सीरिया में वर्ष 2015 में तथाकथित मध्यमार्गी उन गुटों को दिया था जिन्हें वह प्रशिक्षण देती थी।
अमेरिकी सरकार ने सीरिया में विद्रोहियों और आतंकवादियों को दी जाने वाली अपनी सहायताओं का औचित्य दर्शाने के लिए उन्हें अच्छे और बुरे में बांट दिया और यह ऐसा विषय है जो पश्चिम एशिया में आतंकवाद के फैलने का कारण बना है। MM