ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली हमले में दो फ़िलिस्तीनी घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i57953-ग़ज़्ज़ा_पर_इस्राईली_हमले_में_दो_फ़िलिस्तीनी_घायल
ज़ायोनी शासन की ओर से ग़ज़्ज़ा की पट्टी पर किये गए हमले में 2 फ़िलिस्तीनी घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०१८ ०७:१७ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा पर इस्राईली हमले में दो फ़िलिस्तीनी घायल

ज़ायोनी शासन की ओर से ग़ज़्ज़ा की पट्टी पर किये गए हमले में 2 फ़िलिस्तीनी घायल हुए हैं।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ग़ज्ज़ा की पट्टी के रफह नगर के अन्नहज़ा क्षेत्र में इस्राईली तोपख़ाने की कार्यवाही में दो फ़िलिस्तीनी घायल हुए हैं।  फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस्राईल की ओर से की जाने वाली कार्यवाही में घायल फ़िलिस्तीनियों में से एक की स्थिति गंभीर है।  इसी बीच ज़ायोनी युद्धक विमानों ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के उत्तरी क्षेत्र में बैते हानून कालोनी के निकट हमास की एक चेकपोस्ट पर हमला किया।  इसी के साथ ज़ायोनी तोपख़ाने की ओर से फ़िलिस्तीनियों की कृषि की भूमियों पर भी गोले बरसाए गए।

उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन आए दिन विभिन्न बहानों से फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों विशेषकर ग़ज़्ज़ा पर बमबारी करता रहता है।