अमरीका से लड़ने के लिए तैयार हैंः इराक़ी हिज़्बुल्लाह
इराक़ में हिज़्बुल्लाह ब्रिगेड ने अपने देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति के विरोध पर बल देते हुए कहा है कि इराक़ी जनता अमरीका के सामने कभी घुटने नहीं टेकेगी।
इराक़ में हिज़्बुल्लाह ब्रिगेड के प्रवक्ता जाफ़र अलहुसैनी ने इस देश में सैन्य उपस्थिति के माध्यम से इराक़ पर वर्चस्व जमाने की अमरीका की कोशिश की ओर इशारा करते हुए कहा कि इराक़ के लोग कभी भी अमरीका के आगे नहीं झुकेंगे। उन्होंने अमरीका से लड़ने के लिए हिज़्बुल्लाह ब्रिगेड की तैयारी की घोषणा करते हुए कहा कि हम अतिग्रहण और दाइश के ख़िलाफ़ इराक़ के सभी गुटों व दलों का समर्थन करते हैं।
इराक़ में हिज़्बुल्लाह ब्रिगेड के प्रवक्ता ने इसी तरह इस बात की घोषणा करते हुए कि उनके दल के लोग 12 मई के संसदीय चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनेंगे कहा कि हिज़्बुल्लाह ब्रिगेड इराक़ की राष्ट्रीय, साहसी और सक्षम हस्तियों का समर्थन करेगी। ज्ञात रहे कि इराक़ में हिज़्बुल्लाह ब्रिगेड का गठन वर्ष 2003 में हुआ था और यह स्वयं सेवी बल के अधीन काम करती है। इसने 23 अक्तूबर 2003 को बग़दाद के बलदियात क्षेत्र में अपनी पहलीे अमरीका विरोधी कार्यवाही की थी। (HN)