14 मई को विरोध दिवस मनाएंगेः हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i58283-14_मई_को_विरोध_दिवस_मनाएंगेः_हमास
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध गुट हमास ने घोषणा की है कि आगामी 14 मई को पूरे फ़िलिस्तीन में विरोध दिवस मनाया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २५, २०१८ ०४:४१ Asia/Kolkata
  • 14 मई को विरोध दिवस मनाएंगेः हमास

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध गुट हमास ने घोषणा की है कि आगामी 14 मई को पूरे फ़िलिस्तीन में विरोध दिवस मनाया जाएगा।

हमास ने शनिवार को एक बयान जारी करके एलान किया है कि अमरीकी फैसले के विरोध में पूरे फ़िलिस्तीन में 14 मई को विरोध और क्रोध दिवस मनाया जाएगा।  अमरीकी विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि 14 मई 2018 को वह अपना दूतावास तेलअवीव से बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित करने जा रहा है।  इस्लामी जगत विशेषकर फ़िलिस्तनियों ने इसका खुलकर विरोध आरंभ कर दिया है।  इसी अमरीकी घोषणा के विरोध में हमास ने 14 मई को फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में विरोध दिवस मनाने की घोषणा की है।

हमास ने पूरे इस्लामी जगत से अनुरोध किया है कि वे सब अमरीका के इस निर्णय का विरोध करते हुए अपने देश में अमरीकी नीति के विरुद्ध प्रदर्शन करें।  हमास ने इसी के साथ विश्व समुदाय और मानवाधिकार संगठनों से मांग की है कि वे भी फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के विरुद्ध अमरीका के इस इस्राईल प्रेमी फैसले का खुलकर विरोध करें।

हमास के एक नेता ख़ालिद मशअल ने कहा है कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि अमरीका की यह नीति विफल होगी क्योंकि फ़िलिस्तीनी किसी भी स्थिति में उसे एेसा करने नहीं देंगे।