अमरीकी हवाई हमलों में 29 सीरियाई आम नागरिकों की मौत
सीरिया के दैरुज़्ज़ोर इलाक़े में अमरीका के ताज़ा हवाई हमलों में कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है।
रविवार को सीरिया की सरकारी न्यूज़ एजेंसी सना की रिपोर्ट के मुताबिक़, अमरीकी युद्धक विमानों ने दैरुज़्ज़ोर प्रांत के आवासीय इलाक़ों को निशाना बनाया है।
सीरियाई अधिकारियों ने अमरीकी बमबारी में मरने वालों की संख्या में वृद्धि की आशंका जताई है, इसलिए कि कुछ घायलों की स्थिति काफ़ी गंभीर है।
अमरीका का नेतृत्व में हवाई हमलों में मरने वाले आम नागरिकों की निगरानी करने वाले लंदन स्थित एयरवार संगठन ने इस साल के शुरू में अपनी एक रिपोर्ट में उल्लेख किया था कि इराक़ और सीरिया में अमरीका के इस तरह के हमलों में अब तक 5,961 लोगों की मौत हो चुकी है।
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरिया में पिछले 38 महीनों के दौरान, अमरीका के हवाई हमलों में 644 बच्चों और 470 महिलाओं समेत 2,759 आम नागरिक मारे गए। msm