सऊदी अरब में सेना में महिलाओं की भर्ती शुरू
सऊदी सरकार ने विज़न 2030 के तहत सेना में महिलाओं की भर्ती की अनुमति प्रदान कर दी है।
रविवार को सार्वजनिक सुरक्षा विभाग की ओर से जारी एक बयान में एलान किया गया है कि अब महिलाएं भी सेना में भर्ती के लिए आवेदन दे सकती हैं।
सेना में महिलाओं के आवेदन को स्वीकार करने के लिए 12 शर्तें रखी गई हैं। उनमें से कुछ शर्तें इस प्रकार हैं, महिला आवेदक को सऊदी नागरिक होना चाहिए और वह देश में ही पली बढ़ी हो। उम्र 25 से 35 के बीच हो, हाई स्कूल पास हो, स्वस्थ हो, क़द 155 सेंटिमीटर से अधिक हो और क़द के अनुरूप वज़न हो।
वे सऊदी महिलाएं जिन्होंने विदेशी नागरिकों से विवाह किया है, या उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है, सेना में भर्ती के लिए योग्य नहीं हैं।
सेना में महिलाओं की भर्ती की घोषणा, सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान के विवादित सामाजिक सुधारों का ही भाग है, जिसे विज़न 2030 का नाम दिया गया है। msm