हिज़बुल्लाह के निशस्त्रीकरण के हित में नहींः सअद हरीरी
Feb २६, २०१८ १२:३६ Asia/Kolkata
लेबनान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम हिज़बुल्लाह के निशस्त्रीकरण के हित में नहीं हैं।
सअद हरीरी ने रविवार को अपने एक टेलिविज़न इन्टर्व्यू में कहा कि उनकी सरकार नहीं चाहती कि हिज़बुल्लाह का निशस्त्रीकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि हिज़बुल्लाह अपने दायित्वों का निर्वाह कर रहा है।
अपने साक्षात्कार में उनके पिता की हत्या के बारे में पूछ गए एक प्रश्न के उत्तर में सअद हरीरी ने कहा कि मैं न्याय का पक्षधर हूं प्रतिशोध का नहीं। जब उनसे सऊदी अरब के शासक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ और मुहम्मद बिन सलमान के साथ उनके संबन्ध मैत्रीपूर्ण हैं और वे उनसे संपर्क में हैं।
टैग्स