पूर्वी ग़ोता में आतंकवादी रासानिक हथियार प्रयोग कर सकते हैं
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i58415-पूर्वी_ग़ोता_में_आतंकवादी_रासानिक_हथियार_प्रयोग_कर_सकते_हैं
रूस के रक्षामंत्रालय ने कहा है कि सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र पूर्वी ग़ोता में सीरिया सरकार के विरोधी सशस्त्र गुट, रासायनिक हथियारों का प्रयोग कर सकते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २६, २०१८ २०:१४ Asia/Kolkata
  • पूर्वी ग़ोता में आतंकवादी रासानिक हथियार प्रयोग कर सकते हैं

रूस के रक्षामंत्रालय ने कहा है कि सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र पूर्वी ग़ोता में सीरिया सरकार के विरोधी सशस्त्र गुट, रासायनिक हथियारों का प्रयोग कर सकते हैं।

रूसी रक्षामंत्रालय के सीरिया में मौजूद विशेषज्ञ कार्यालय ने अपने बयान में कहा कि दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र पूर्वी ग़ोता में ग़ैर क़ानूनी सशस्त्र गुट ज़हरीले हथियारों का प्रयोग करके भड़काऊ कार्यवाही करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि बाद में वह सीरिया सरकार पर आरोप लगा सकें कि उन्होंने पूर्वी ग़ोता में आम नागरिकों के विरुद्ध रासायनिक हथियार प्रयोग किए हैं।

रूसी रक्षामंत्रालय के सीरिया में स्थित केन्द्र की सूचना के अनुसार ग़ैर क़ानूनी सशस्त्र गुट जिन्होंने पूर्वी ग़ोता पर क़ब्ज़ा कर रखा है इस क्षेत्र से आम नागरिकों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।

सूचना के अनुसार आतंकवादी गुट जैशुल इस्लाम ने नुस्रा फ़्रंट के आतंकवादियों के साथ मिलकर सैकड़ों महिलाओं और बच्चों को अपनी बनाई जेलों में क़ैद कर रखा है।

इसी मध्य रूस के उप विदेशमंत्री ने कहा है कि वाशिंग्टन सीरिया में शक्ति का प्रयोग करने का बहाना तलाश कर रहा है और यह संघर्ष विराम के समझौते के विरुद्ध है।

रूस के उप रक्षामंत्री ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि रूस को सीरिया में अमरीका द्वारा शक्ति के प्रदर्शन के ख़तरे पर चिंता है, कहा कि वाशिंग्टन एक बहाने की तलाश में है ताकि इस को आधार बनाकर वह सीरिया में सैन्य शक्ति का प्रयोग करे। (AK)