सीरिया, पूर्वी ग़ोता के शांति पास पर आतंकवादियों का हमला
सीरिया में पूर्वी ग़ोता में युद्ध विराम की घोषणा के बावजूद आतंकवादियों ने आम नागरिकों को उपलब्ध कराए जाने वाले रास्ते को मार्टर गोलों से निशाना बनाया है जिसमें कई आम नागरिक घायल हो गये हैं।
शांति पास से पूर्वी ग़ोता से बाहर जाने वाले सीरियाई नागरिकों पर आतंकवादियों के हमले में कम से कम पांच महिलाएं घायल हो गयीं।
रूसी सेना ने भी घोषणा की है कि पूर्वी ग़ोता में सशस्त्र आतंकवादियों ने आम नागरिकों को अपने हमले का निशाना बनाया है।
रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने पूर्वी ग़ोता में हवाई हमले बंद करने और मानवीय सहायता के अंतर्गत इस क्षेत्र में फंसे आम नागरिकों को बाहर निकलने के लिए एक रास्ता बनाने का आदेश दिया था।
मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि पूर्वी ग़ोता से आम नागरिकों को सुरक्षित निकालने के उद्देश्य से हर दिन पांच घंटे के लिए इस क्षेत्र में संघर्ष विराम लागू रहेगा किन्तु मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि है कि आतंकवादी गुट इस रास्ते को निशाना बनाकर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं।
यह एेसी हालत में है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने पूरे सीरिया में 30 दिन के संघर्ष विराम को मंज़ूरी दी थी। (AK)