सऊदी युद्धक विमानों का हमला, यमन में पांच बच्चियां हताहत
पश्चिमी यमन के हुदैदा प्रांत पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमले में कम से कम पांच बच्चियां हताहत हो गई हैं।
यमन के अलमसीरा टीवी ने रिपोर्ट दी है कि सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने हुदैदा प्रांत के हीस शहर पर एक खेत में बमबारी की जिसके परिणाम स्वरूप आठ बच्चे हताहत व घायल हो गए। हताहत होने वालों में पांच लड़कियां हैं जबकि तीन अन्य लड़किया घायल हो गईं। सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी यमन के सादा प्रांत के हफ़सीनी क्षेत्र पर भी बमबारी की जिसमें पांच आम नागरिक हताहत और 14 अन्य घायल हो गए।
सनआ प्रांत के नेहम क्षेत्र में सऊदी अरब के सैन्य गठजोड़ के विमानों के हमले में एक महिला और उसके दो बच्चे मारे गए जबकि दो अन्य नागरिक घायल हो गए। सऊदी अरब ने मार्च 2015 से यमन पर हमले शुरू किए थे जिनमें अब तक दसियों हज़ार लोग हताहत और घायलहुए हैं जबकि लाखों लोग बेघर हो चुके हैं। (HN)