अंसारुल्लाह ने रूसी समर्थन पर आभार व्यक्त किया
यमन की नेश्नल साल्युशन सरकार ने यमन के बारे में रूस के दृष्टिकोण का स्वागत किया है।
रूस ने मंगलवार और सोमवार की रात यमन के बारे में ब्रिटेन के ईरान विरोधी प्रस्ताव को वीटो कर दिया था।
यमन की नेश्नल साल्युशन सरकार ने बुधवार को एक बयान जारी करके यमन के बारे में रूस के दृष्टिकोण को ज़िम्मेदारपूर्ण बताया। यमन की नेश्नल साल्युशन सरकार ने घोषणा की है कि रूस ने ब्रिटेन के प्रस्तावित प्रस्ताव को वीटो करके क्षेत्र और अरब राष्ट्रों के विरुद्ध साम्राज्यवादी षड्यंत्रों के क्रियान्वयन को रोक दिया है।
यमन की नेश्नल साल्युशन सरकार ने घोषणा की है कि यमन की जनता शांतिप्रिय है किन्तु वह अपने और देश के विरुद्ध घिनौने षड्यंत्रों को विफल बनाने के लिए अतिक्रमणकारियों के मुक़ाबले में प्रतिरोध और संघर्ष जारी रखेगी। (AK)