ग़ोता से दमिश्क़ पर मार्टर हमला, टीचर व छात्र हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i58675-ग़ोता_से_दमिश्क़_पर_मार्टर_हमला_टीचर_व_छात्र_हताहत
सीरिया के पूर्वी ग़ोता क्षेत्र से आतंकी गुटों ने राजधानी दमिश्क़ के आवासीय क्षेत्रों पर मार्टर हमला किया है जिसके परिणाम स्वरूप कई टीचर व छात्र हताहत व घायल हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०३, २०१८ ११:४२ Asia/Kolkata
  • ग़ोता से दमिश्क़ पर मार्टर हमला, टीचर व छात्र हताहत

सीरिया के पूर्वी ग़ोता क्षेत्र से आतंकी गुटों ने राजधानी दमिश्क़ के आवासीय क्षेत्रों पर मार्टर हमला किया है जिसके परिणाम स्वरूप कई टीचर व छात्र हताहत व घायल हो गए हैं।

दमिश्क़ के ज़ाहिया अलअसद इलाक़े के एक स्कूल के प्रिंसपल लाॅरेंस हद्दाद ने बताया कि पूर्वी ग़ोता में मौजूद आतंकी गुटों ने इस क्षेत्र के एक स्कूल पर मार्टर गोले से हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप कई शिक्षक और छात्र हताहत और घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आतंकी गुटों की तरफ़ से होने वाले मार्टर हमलों के चलते इस इलाक़े छात्रों के लिए शिक्षा ग्रहण करने की स्थिति अत्यंत ख़तरनाक बल्कि असंभव हो चुकी है।

 

इस बीच उत्तरी सीरिया के लाज़ेक़िया प्रांत में रूस के शांति केंद्र के प्रवक्ता विलादीमीर ज़ोलोतोख़ीन ने कहा है कि संघर्ष विराम शुरू होने के कई दिन बाद दो बच्चे पूर्वी ग़ोता से आतंकियों के चंगुल से फ़रार होने में सफल हुए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार पूर्वी ग़ोता से आम नागरिकों के बाहर निकलने के लिए गत मंगल से हर दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संघर्ष विराम लागू किया गया है। (HN)