सऊदी अरब, रियाज़ पुलिस के प्रमुख और कई पुलिस अधिकारी गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i58711-सऊदी_अरब_रियाज़_पुलिस_के_प्रमुख_और_कई_पुलिस_अधिकारी_गिरफ़्तार
सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ के पुलिस प्रमुख और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०४, २०१८ ००:१२ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब, रियाज़ पुलिस के प्रमुख और कई पुलिस अधिकारी गिरफ़्तार

सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ के पुलिस प्रमुख और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए जाने की यह घटना एेसी स्थिति में सामने आई है कि रियाज़ पुलिस के प्रमुख अब्दुल अज़ीज़ ज़मामी को कुछ दिन पहले ही अपदस्थ कर दिया गया था। 

रियाज़ पुलिस के प्रमख के साथ साथ इस शहर के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया है जिनमें रियाज़ के क्षेत्र ओलिया के थानेदार शमलानी अलएन्ज़ी और माज़र क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। 

इन पुलिस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है। ज्ञात रहे कि सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्म३द बिन सलमान ने अपने देश में कुछ महीने पहले भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक आंदोलन शुरु किया है जिसके दौरान सऊदी अरब में गिरफ़्तारियों का नया क्रम शुरु हुआ है जिनमें सऊदी राजकुमार भी शामिल हैं जिनमें से कुछ को पैसे अदा करने के बाद रिहा कर दिया गया है। (AK)