सीरिया, तुर्क सैनिकों के हमले में 20 आम नागरिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i58715-सीरिया_तुर्क_सैनिकों_के_हमले_में_20_आम_नागरिक_हताहत
सीरिया के शहर इफ़रीन के क्षेत्र हजीला पर तुर्क सैनिकों के हमले में कम से कम 8 सीरियाई नागरिक हताहत और 12 अन्य घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०३, २०१८ २१:१७ Asia/Kolkata
  • सीरिया, तुर्क सैनिकों के हमले में 20 आम नागरिक हताहत

सीरिया के शहर इफ़रीन के क्षेत्र हजीला पर तुर्क सैनिकों के हमले में कम से कम 8 सीरियाई नागरिक हताहत और 12 अन्य घायल हो गये।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से सूचना दी है कि तुर्क सैनिकों ने हजीला के क्षेत्र में आम नागरिकों की एक गाड़ी को निशाना बनाया जिसके परिणाम में गाड़ी पूरी तरह तबाह हो गयी और उसमें सवार 8 नागरिक हताहत हो गये।

इस समाचार एजेन्सी ने तुर्क सेना के इस हमले को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2401 का खुला उल्लंघन क़रार दिया जिसमें सीरिया में 30 दिवसीय संघर्ष विराम की मांग की गयी थी।

तुर्क सेना ने शुक्रवार की रात भी इफ़रीन के विभिन्न क्षेत्रों पर गोलाबारी की जिसमें 35 आम नागरिक हताहत और 8 अन्य बुरी तरह घायल हो गये थे।

सीरिया के शहर इफ़रीन में तुर्क सेना के आप्रेश्न के आरंभ से अब तक 750 से अधिक नागरिक मारे जा चुके हैं जबकि कई हज़ार लोगों को अपना घर बार छोड़ने पर विवश होना पड़ा है। (AK)