पूर्वी ग़ोता के एक तिहाई क्षेत्र पर सेना का नियंत्रण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i58813-पूर्वी_ग़ोता_के_एक_तिहाई_क्षेत्र_पर_सेना_का_नियंत्रण
सीरिया के सैन्य सूत्र का कहना है कि सीरिया की सेना और उसके घटक बलों ने हालिया दिनों में आतंकवादियों के साथ भीषण झड़पों के बाद पूर्वी ग़ोता के एक तिहाई भाग को स्वतंत्र कराने में सफलता प्राप्त कर ली।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०५, २०१८ २०:५७ Asia/Kolkata
  • पूर्वी ग़ोता के एक तिहाई क्षेत्र पर सेना का नियंत्रण

सीरिया के सैन्य सूत्र का कहना है कि सीरिया की सेना और उसके घटक बलों ने हालिया दिनों में आतंकवादियों के साथ भीषण झड़पों के बाद पूर्वी ग़ोता के एक तिहाई भाग को स्वतंत्र कराने में सफलता प्राप्त कर ली।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के सूत्रों ने बताया है कि सीरिया की सेना और उसके घटक बलों ने दमिश्क़ के पूर्वी ग़ोता के कई मोर्चों पर बढ़त बनाई है। सीरिया की सेना रूस के हवाई समर्थन से पूर्वी ग़ोता में सशस्त्र और आतंकवादी गुटों के अंतिम ठिकाने पर क़ब्ज़ा करने का प्रयास कर रही है।

आतंकवादी गुट जैशुल इस्लाम से जुड़े सूत्रों ने स्वीकार किया है कि सेना के मुक़ाबले में उसे बुरी तरह पराजय का सामना है।

दूसरी ओर अलमनार टीवी चैनल ने पूर्वी ग़ोता के अलमुहम्मदिया क्षेत्र में सेना की प्रगति की सूचना दी है।

सीरिया की सेना ने रविवार तक पूर्वी ग़ोता के दस प्रतिशत क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से आज़ाद करा लिया था। (AK)