अमरीका कर रहा है राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव का उल्लंघनः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i58815-अमरीका_कर_रहा_है_राष्ट्रसंघ_के_प्रस्ताव_का_उल्लंघनः_रूस
रूस का कहना है कि सीरिया के ग़ोता क्षेत्र के बारे में अमरीका, राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव का उल्लंघन कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०६, २०१८ ०५:११ Asia/Kolkata
  • अमरीका कर रहा है राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव का उल्लंघनः रूस

रूस का कहना है कि सीरिया के ग़ोता क्षेत्र के बारे में अमरीका, राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव का उल्लंघन कर रहा है।

रूसी रक्षामंत्रालय ने बयान जारी करके एलान किया है कि अमरीका, सीरिया के ग़ोता क्षेत्र में बारे में संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव का पालन नहीं कर रहा है।  इस बयान के अनुसार अमरीका स्वयं राष्ट्र संघ के बयान की अवहेलना करते हुए रूस पर इसके उल्लंघन का आरोप लगा रहा है।

स्पूटनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार रूसी रक्षामंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इससे पहले कि अमरीका, रूस पर सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2401 के उल्लंघन का आरोप लगाए, उसको चाहिए कि वह स्वयं इस प्रस्ताव के बारे में सोचे।  रूस का कहना है कि 2018 के आरंभ से ही अमरीका के नियंत्रण वाले सैन्य बलों ने सीरिया के पूर्वी ग़ोता पर हमला आरंभ कर रखा है।

ज्ञात रहे कि सीरिया के पूर्वी ग़ोता क्षेत्र में पिछले कुछ सप्ताहों से हालात बहुत तनावग्रस्त हैं।  यहां पर झड़पें हुई हैं जिनका आरोप आतंकवादी गुट, सीरिया की सरकार पर लगा रहे हैं।