सऊदी अरब होकर इस्राईल जा सकते हैं भारतीयः नेतनयाहू
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i58831-सऊदी_अरब_होकर_इस्राईल_जा_सकते_हैं_भारतीयः_नेतनयाहू
सऊदी अरब ने इस्राईल जाने वाले एयर इंडिया के विमानों को अपने आसमान से इस्राईल जाने की अनुमति दे दी है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०६, २०१८ १०:११ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब होकर इस्राईल जा सकते हैं भारतीयः नेतनयाहू

सऊदी अरब ने इस्राईल जाने वाले एयर इंडिया के विमानों को अपने आसमान से इस्राईल जाने की अनुमति दे दी है। 

नवभारत टाइम्स के अनुसार इस बात की पुष्टि इस्राईल के प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने की है।  नेतनयाहू ने यह बात वाशिग्टन में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्म के साथ भेंटवार्ता के पश्चात पत्रकारों के साथ वार्ता में कही।  पिछले महीने ही एयर इंडिया ने तेलअवीव के लिए सऊदी अरब होते हुए सप्ताह में तीन उड़ानों की घोषणा की थी।

फिलहाल इस्राईल एयरलाइंस की चार साप्ताहिक उड़ानें, मुंबई से तेलअवीव के लिए हैं।  इस समय मुंबई से तेलअवीव पहुंचने में सात घण्टे का समय लगता हैं क्योंकि विमान, भारत के पूर्वी छोर से होते हुए इथियोपिया जाते हैं और फिर इस्राईल पहुंचते हैं।  इसका कारण यह है कि इस्राईल एयरलाइंस को सऊदी अरब के आसमान से उड़ान भरने की अनुमति नहीं है।  यह, इस्राईल के लिए भारत से जाने का सीधा रास्ता है। इस्राईली मीडिया के अनुसार सऊदी अरब से मंजूरी मिलने के बाद भारत और इस्राईल के बीच विमान सेवा का सफर में दो घंटे से भी अधिक समय की कमी हो जाएगी।

हालांकि अभी सऊदी अधिकारियों या एयर इंडिया की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।