इफ़रीन, तुर्की के ताज़ा हमलों में 2 आम नागरिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i58869-इफ़रीन_तुर्की_के_ताज़ा_हमलों_में_2_आम_नागरिक_हताहत
सीरिया के उत्तरी क्षेत्र इफ़रीन में तुर्क सैनिकों के ताज़ा हमलों में 2 अन्य आम नागरिक हताहत हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०६, २०१८ २१:११ Asia/Kolkata
  • इफ़रीन, तुर्की के ताज़ा हमलों में 2 आम नागरिक हताहत

सीरिया के उत्तरी क्षेत्र इफ़रीन में तुर्क सैनिकों के ताज़ा हमलों में 2 अन्य आम नागरिक हताहत हो गये।

अलअहद वेबसाइट के अनुसार सीरिया के उत्तरी क्षेत्र इफ़रीन पर तुर्क सेना के हमलों का क्रम यथावत जारी है और तुर्क सेना के ताज़ा हमलों में दो अन्य आम नागरिक हताहत हो गये।

सूत्रों का कहना है कि तुर्क सेना के युद्धक विमानों ने इफ़रीन में काख़ेरा और मीकान गांव पर मंगलवार की शाम बमबारी की जिसमें दो आम नागरिक हताहत और कई अन्य बुरी तरह घायल हो गये।

तुर्की की सेना ने अपनी सीमा सुरक्षा को मज़बूत बनाने और आतंकवाद से संघर्ष के बहाने 20 जनवरी 2018 अब सीरिया के उत्तरी क्षेत्र इफ़रीन में सैन्य कार्यवाही शुरु की है।

इफ़रीन पर तुर्क सेना के हमलों के कारण क्षेत्र के सारे स्कूल और कालेज बंद हो गये हैं और बिजली तथा पानी की कटौती का सामना है।

इफ़रीन पर तुर्क सेना के हमलों में अब तक 750 से अधिक लोग हताहत हो चुके हैं।

दमिश्क़ सरकार ने इन हमलों को सीरिया पर हमला क़रार दिया है। (AK)