पूर्वी ग़ोता में रासायनिक हमले की तैयारी में आतंकवादी
सीरिया के उप विदेशमंत्री फ़ैसल मेक़दाद ने कहा है कि पूर्वी ग़ोता में आतंकवादी रासायनिक हथियारों का प्रयोग और उसका सीरिया सरकार पर मढ़ने की योजना बना रहे हैं।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के उप विदेशमंत्री ने शनिवार को कहा कि सीरिया के विदेशमंत्रालय को मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर पूर्वी ग़ोता में आतंकवादी गुट तहरीरुश्शाम मिस्तराबा और बीत्सावा गांव के बीच रासायनिक हमला करना और उसका आरोप सीरिया सरकार पर लगाने की योजना बना रहा है।
फ़ैसल मेक़दाद ने यह बयान करते हुए कि इस पूर्व नियोजित कार्यक्रम में कुछ महिलाओं और बच्चों को रासायनिक हमलों की बलि के रूप में दिखाने की योजना है और उसके बाद जाली समाचार प्रकाशित किया जाएगा, कहा कि संभव है कि यह हमला 11 मार्च को अंजाम पाए।
ज्ञात रहे कि सफ़ेद टोपी नामक आतंकवादी गुट ने हाल ही में पूर्वी ग़ोता में गैस निरोधक मास्क वितरित किया है ताकि एक अन्य जाली फ़िल्म बना सकें और सीरिया की सेना पर इसका आरोप लगा सकें। (AK)