दमिश्क़ पर मार्टर गोलों से हमला , एक आम नागरिक की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59087-दमिश्क़_पर_मार्टर_गोलों_से_हमला_एक_आम_नागरिक_की_मौत
सीरिया के " पूर्वी गोता" क्षेत्र से राजधानी दमिश्क पर मार्टर गोलों से किये गये हमले में " जर्माना" क्षेत्र में एक आम नागरिक की मौत हो गयी है जबकि चार अन्य घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ११, २०१८ ०४:१७ Asia/Kolkata
  • पूर्वी गोता से भारी मात्रा में अमरीकी हथियार मिले हैं।
    पूर्वी गोता से भारी मात्रा में अमरीकी हथियार मिले हैं।

सीरिया के " पूर्वी गोता" क्षेत्र से राजधानी दमिश्क पर मार्टर गोलों से किये गये हमले में " जर्माना" क्षेत्र में एक आम नागरिक की मौत हो गयी है जबकि चार अन्य घायल हुए हैं।

इन हमलों से जरमाना मोहल्ले के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। पूर्वी गोता में सीरियाई सेना के खिलाफ युद्ध कर रहे चरमपंथी गुटों ने दमिश्क पर हमला करके एक बार फिर युद्ध विराम की शर्तों का उल्लंघन किया है। 

पूर्वी गोता में लड़ रहे चरमपंथियों ने शुक्रवार की रात भी राजधानी दमिश्क पर मार्टर गोलों से हमला किया था जिसमें दो लोग मारे गये थे और तीन अन्य घायल हुए थे। 

पूर्वी गोता, सीरिया की राजधानी के निकट एक अत्याधिक महत्वपूर्ण  क्षेत्र है जहां फिलहाल आतंकवादियों का क़ब्ज़ा है। इस क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादी, उन सुरक्षित रास्तों पर गोलाबारी करते हैं जो इस क्षेत्र से आम नागरिकों को बाहर निकालने के लिए बनाए गये हैं। 

इसी प्रकार आतंकवादी लगभग हर दिन इस क्षेत्र से सीरिया की राजधानी दमिश्क पर मार्टर गोलों से हमला करते हैं। 

सीरियाई सेना पूर्वी गोता को आतंकवादियों से खाली कराने के लिए अभियान चला रही है लेकिन अमरीका, फ्रासं और ब्रिटेन सहित कई देश पूर्वी गोता में आतंकवादियों को पराजय से बचाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। 

सीरिया में सन 2011 में उस समय संकट आरंभ हुआ जब सऊदी अरब, अमरीका और उनके घटकों के समर्थन से आतंकवादी गुटों ने इलाक़े में इस्राईल की पोज़ीशन मज़बूत करने के लिए व्यापक स्तर पर सीरियाई सरकार के खिलाफ हमले शुरु कर दिये। (Q.A.)