इस्राईल के खिलाफ हमले तेज़ किये जाएं, फिलिस्तीनी गुटों का आह्वान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59103-इस्राईल_के_खिलाफ_हमले_तेज़_किये_जाएं_फिलिस्तीनी_गुटों_का_आह्वान
फिलिस्तीन के पश्चिमी तट के इस्लामी व राष्ट्रीय फिलिस्तीनी गुटों ने कहा है कि अगले शुक्रवार को अवैध अधिकृत क्षेत्रों में ज़मीनी कार्यवाही में तेज़ी के दिन के रूप में मनाया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ११, २०१८ ०९:२२ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के खिलाफ हमले तेज़ किये जाएं, फिलिस्तीनी गुटों का आह्वान

फिलिस्तीन के पश्चिमी तट के इस्लामी व राष्ट्रीय फिलिस्तीनी गुटों ने कहा है कि अगले शुक्रवार को अवैध अधिकृत क्षेत्रों में ज़मीनी कार्यवाही में तेज़ी के दिन के रूप में मनाया जाए।

फिलिस्तीनी गुटों ने रविवार को एक बयान जारी करके यह भी मांग की है कि इस्राईल के खिलफ बहिष्कार के आंदोलन में भी तेज़ी लायी जाए। 

फिलिस्तीनी गुटों के इस बयान में " बेरजे़त" यूनिवर्सिटी पर इस्राईली सैनिकों के हमले और छात्र परिषद के प्रमुख की गिरफ्तारी की आलोचना की गयी है और फिलिस्तीनी लक्ष्य को ख़त्म करने की अमरीकी कोशिशों को नाकाम बनाने के लिए राष्ट्रीय आंदोलन और संघर्ष को पूरी ताक़त से जारी रखने पर बल दिया गया है। 

इसी मध्य कुछ फिलिस्तीनियों ने शनिवार की रात इस्राईली सैनिकों की एक टुकड़ी पर फायरिंग  की किंतु इस फायरिंग से मारे जाने या घायल होने वाले सैनिकों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 

फिलिस्तीन के अवैध अधिकृत इलाक़ों में दिसंबर सन 2017 से दोबारा प्रदर्शनों का सिलिसला शुरु हो गया है। 

यह प्रदर्शन बैतुल मुकद्दस को इस्राईल की राजधानी घोषित करने के अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के गैर कानूनी क़दम के बाद आरंभ हुए हैं। 

प्रदर्शनों के दौरान होने वाली झड़पों में अब तक कम से कम 37 फिलिस्तीनी शहीद और हज़ारों घायल हो चुके हैं। (Q.A.)