फ़िलिस्तीनी प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला, हमास की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59263-फ़िलिस्तीनी_प्रधानमंत्री_पर_जानलेवा_हमला_हमास_की_निंदा
फ़िलिस्तीन की राष्ट्रीय सरकार के प्रधानमंत्री के ग़ज़्ज़ा दौरे के अवसर पर फ़िलिस्तीनी अधिकारियों के कारवां के रास्ते में बम धमाका हुआ है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १३, २०१८ १६:५५ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनी प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमला, हमास की निंदा

फ़िलिस्तीन की राष्ट्रीय सरकार के प्रधानमंत्री के ग़ज़्ज़ा दौरे के अवसर पर फ़िलिस्तीनी अधिकारियों के कारवां के रास्ते में बम धमाका हुआ है।

अलमयादीन टीवी चैनल के अनुसार फ़िलिस्तीनी प्रधानमंत्री रामी हमदल्लाह और गुप्तचर विभाग के प्रमुख माजिद फ़रज के कारवां के रास्ते में धमाका उस समय हुआ जब वह ग़ज़्ज़ा में प्रविष्ट होने के लिए बैते हानून के क्षेत्र से गुज़र रहे थे। 

फ़िलिस्तीनी गृहमंत्रालय के प्रवक्ता अयाद अलबज़्म ने बताया कि यह धमाका प्रधानमंत्री रामी हमदल्लाह की गाड़ी से कुछ दूर पर हुआ और इसमें कोई व्यक्ति हताहत या घायल नहीं हुआ।

इससे पहले प्राप्त समाचारों में कहा गया था कि इस धमाके में छह लोग घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री रामी हमदल्लाह ने इस घटना को एक बड़ा षड्यंत्र क़रार देते हुए कहा कि इस षड्यंत्र को कदापि सफल नहीं होने देंगे। 

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास ने अपने एक बयान में घटना की निंदा करते हुए फ़िलिस्तीनी प्रशासन के इस दृष्टिकोण को कड़ाई से रद्द कर दिया है कि रामी हमदल्लाह पर होने वाले बम हमले में हमास का हाथ है। 

हमास के राजनैतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माईल हनिया ने इस घटना के तुरंत बाद रामी हमदल्लाह से टेलीफ़ोन पर बातचीत की और उनका हालचाल पूछा है। 

फ़िलिस्तीनी सरकार के निकटवर्ती सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री रामी हमदल्लाह, राष्ट्रीय एकता के समझौते पर पूर्ण अमल और ग़ज़्ज़ा की संकटमयी स्थिति पर हमास के नेताओं से ठोस वार्ता के उद्देश्य से ग़ज़्ज़ा पहुंचे हैं। (AK)