ईरान, आतंकवाद से संघर्ष में अग्रणी हैः वरिष्ठ सुन्नी धर्मगुरु
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59295-ईरान_आतंकवाद_से_संघर्ष_में_अग्रणी_हैः_वरिष्ठ_सुन्नी_धर्मगुरु
इराक़ी धर्मगुरुओं की पार्टी के प्रमुख और इस देश के वरिष्ठ सुन्नी धर्मगुरु ने बल दिया है कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता नेता के नेतृत्व में इस्लामी गणतंत्र ईरान आतंकवाद से संघर्ष में हमेशा अग्रणी रहा है और इस वास्तविकता से कोई इनकार नहीं कर सकता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १४, २०१८ ११:५० Asia/Kolkata
  • ईरान, आतंकवाद से संघर्ष में अग्रणी हैः वरिष्ठ सुन्नी धर्मगुरु

इराक़ी धर्मगुरुओं की पार्टी के प्रमुख और इस देश के वरिष्ठ सुन्नी धर्मगुरु ने बल दिया है कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता नेता के नेतृत्व में इस्लामी गणतंत्र ईरान आतंकवाद से संघर्ष में हमेशा अग्रणी रहा है और इस वास्तविकता से कोई इनकार नहीं कर सकता।

इराक़ के वरिष्ठ सुन्नी धर्मगुरु शैख़ ख़ालिद मुल्ला ने बुधवार को इर्ना से बात करते हुए कहा कि आतंकवाद से ईरान का संघर्ष, एक वास्तविक और गंभीर संघर्ष है जबकि कुछ देश विदित रूप से केवल आतंकवाद से संघर्ष का नारा देते हैं किन्तु व्यवहारिक रूप से उनकी वित्तीय और सामरिक सहायता करते हैं।

सुन्नी धर्मगुरु शैख़ ख़ालिद मुल्ला ने आतंकवाद से संघर्ष में ईरान की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि ईरान की नीतियां, आपसी मेलजोल पर आधारित हैं। उनका कहना था कि तेहरान की नीतियां, कट्टरपंथ का विरोध और इस्लामी एकता के समर्थन पर आधारित हैं।

इराक़ के इस वरिष्ठ धर्मगुरु ने कहा कि ईरान ने अपनी इस नीति  को आतंकवादी गुटों विशेषकर दाइश से संघर्ष करके सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, दूसरे देशों से पहले आतंकवाद से संघर्ष में आगे बढ़ा।

इराक़ी धर्मगुरुओं की पार्टी के प्रमुख और इस देश के वरिष्ठ सुन्नी धर्मगुरु ने कहा कि ईरान की नीतियों से पता चलता है कि ईरान ने दुनिया की विभिन्न समस्याओं से मुक़ाबले और आपसी लेनदेन और भाईचारे की जो योजना पेश की है वह दूसरे देशों से बहुत अलग है क्योंकि इन देशों ने ईरान के विरुद्ध, लड़ाओ और राजनीति करो की नीति अपना रखी है। (AK)