ग़ज़्ज़ा पट्टी पर इस्राईल का ज़मीनी और हवाई हमला
ज़ायोनी सेना ने फ़ाइटर जेट और टैंकों से ग़ज़्ज़ा पट्टी के कई क्षेत्रों पर हमला किया।
समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, ज़ायोनी सेना ने अपने इस हमले को ग़ज़्ज़ा की सीमा पर लगायी गयी सुरक्षा बाड़ के निकट हुए कई बम धमाकों की प्रतिक्रिया कहा।
रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी सेना की इस बम्बारी में कई फ़िलिस्तीनी घायल भी हुए हैं।
उधर अलआलम टीवी चैनल के अनुसार, ग़ज़्ज़ा में कई इलाक़ों पर ज़ायोनी फ़ाइटर जेट की जारी बम्बारी के कारण पूर्वी ग़ज़्ज़ा में कई स्कूलों को ख़ाली करा लिया गया।
ज़ायोनी फ़ाइटर जेट ने ग़ज़्ज़ा के पूर्वोत्तरी भाग में स्थित बैत हानून के पूरब में प्रतिरोध बल के कई ठिकानों पर मीज़ाईल मारे।
ग़ौरतलब है कि ज़ायोनी शासन ने ग़ज़्ज़ा पट्टी की 2006 से ज़मीनी, हवाई और समुद्री नाकाबंदी कर रखी है, जिसकी वजह से ग़ज़्ज़ा की जनता को बहुत सी मुश्किलों ख़ास तौर पर दवा, एलाज और ईंधन की समस्या का सामना है। (MAQ/N)