परमाणु बम बनाने की सऊदी युवराज की धमकी
सऊदी अरब के युवराज एवं रक्षा मंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने धमकी दी है कि अगर ईरान ने परमाणु बम बनाया तो उनका देश भी परमाणु बम बनाएगा।
बिन सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा, अगर ईरान ने परमाणु हथियार हासिल किए तो सऊदी अरब भी परमाणु बम बनाकर दिखाएगा।
सऊदी अरब के युवराज ने कि जिन्हें अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अनाड़ी समझा जाता है, यह बात ऐसी हालत में कही है कि जब ईरान ने कभी भी परमाणु बनाने का दावा नहीं किया है और अपने परमाणु कार्यक्रम को हमेशा शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बताया है, जिसकी पुष्टि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी कर चुकी है।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम के शांतिपूर्ण होने की पुष्टि के बाद ही ईरान और विश्व की 6 बड़ी शक्तियों ने परमाणु समझौता किया था।
राजनीतिक टीकाकारों का मानना है कि सऊदी अधिकारी क्षेत्र में ईरान के बढ़ते प्रभाव से हताश हैं और इस तरह के बयान उनकी इस हताशा को अच्छी तरह दर्शा रहे हैं।
सऊदी अरब, जहां सीरिया और इराक़ में आतंकवादी गुटों की सहायता के बावजूद अपने लक्ष्यों तक नहीं पहुंच सका, वहीं यमन युद्ध उसके लिए एक दलदल साबित हो रहा है। msm