सीरिया ने पूर्वी ग़ोता में सबकी पोल खोल दी + फ़ोटो
सीरिया के विदेशमंत्रालय ने शुक्रवार की रात एक बयान में कहा कि देश ने कुछ दिनों के दौरान पूर्वी ग़ोता में आतंकवादियों और उसके समर्थकों के बड़े अभियान की पोल खोल दी।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के विदेशमंत्रालय ने बल दिया कि सेना ने पूर्वी ग़ोता में आतंकवादियों के हाथों घिरे आम नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किया और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।
सीरिया के विदेशमंत्रालय ने अपने बयान में बल दिया कि सीरिया की सहायताकर्मी, हालिया वर्षों में आतंकियों के घेरे में मौजूद आम नागरिकों को खाद्य पदार्थ, दवाएं और चिकित्सा सुविधाएं दे रहे हैं।

सीरिया के विदेशमंत्रालय ने कहा कि आतंकवादियों की धमकियों के बावजूद हज़ारों की संख्या में आम नागरिकों का पूर्वी ग़ोता से निकालने से पता चलता है कि कुछ देशों के शोर शराबे, निरा झूठ थे।
पूर्वी ग़ूता पर आतंकियों का 2012 में क़ब्ज़ा हुआ था जिसके बाद से यह क्षेत्र सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के निवासियों व ढांचागत सुविधाओं को निशाना बनाने के लिए मॉर्टर हमलों का लॉन्च पैड बना हुआ है।

केवल गुरुवार को क़रीब 12 हज़ार नागरिक हमूरिया पास द्वारा पूर्वी ग़ोता से निकलने में सफल रहे।
जान बचाकर निकलने वाले नागरिकों का कहना है कि पूर्वी ग़ोता से अगर कोई निकलना चाहता है तो आतंकवादी उसके पूरे परिवार को उड़ाने की धमकी देते हैं।

पूर्वी ग़ोता पर इस समय बहुत से आतंकवादी गुटों का नियंत्रण है जो कुख्यात आतंकवादी गुट दाइश से कम निर्दयी नहीं हैं। फ़रवरी के मध्य में सीरियाई सेना ने रूसी वायु सेना की मदद से पूर्वी ग़ोता में नया अभियान शुरु किया है जहां आतंकी पनाह लिए हुए हैं।
सीरिया की सेना ने पूर्वी ग़ोता के 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया है। (AK)