सीरियाः झूठे रिपोर्टर ने सेना के सामने आत्मसमर्पण किया।
सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों के टीवी चैनल " ओरियन्ट" के कुख्यात रिपोर्टर, " हादी अलमुन्जिद" ने कई वर्षों तक धड़ल्ले से झूठ बोलने और झूठी खबरें देने के बाद सीरियाई सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
इर्ना के अनुसार आतंकवादियों से निकट संबंध रखने वाले संचार माध्यमों ने बताया है कि " अलमुन्जिद " ने रविवार को पूर्वी गोता के " हमूरिया" पास से निकल कर खुद को सेना के हवाले कर दिया।
आतंकवादियों के लिए रिपोर्टिंग करके पूरी दुनिया में मशहूर होने वाले " अलमुन्जिद" का अस्ली नाम " बस्साम इज़्ज़ुद्दीन दुआस" है जो पूर्वी गोता में आतंकवादियों के लिए रिपोर्टिंग से थक कर आग्रह के साथ सेना के सामने आकर गिरफ्तारी देने पर विवश हो गये।
ओरियंट सेटेलाइट टीवी चैनल को सन 2008 में सीरिया की सरकार के विरोधियों ने शुरु किया था।
इस टीवी चैनल के संस्थापक का नाम " मुहम्मद ग़सान अबूद" है जो यूएई में रहता है।
यह टीवी चैनल दुबई से चलाया जाता है। (Q.A.)