लेबनान का एकमात्र दुश्मन इस्राईल हैः लेबनानी संसद सभापति
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i59621-लेबनान_का_एकमात्र_दुश्मन_इस्राईल_हैः_लेबनानी_संसद_सभापति
लेबनान के संसद सभापति नबीह बिर्री ने कहा है कि लेबनान का एकमात्र दुश्मन इस्राईल है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १९, २०१८ १७:२५ Asia/Kolkata
  • लेबनान का एकमात्र दुश्मन इस्राईल हैः लेबनानी संसद सभापति

लेबनान के संसद सभापति नबीह बिर्री ने कहा है कि लेबनान का एकमात्र दुश्मन इस्राईल है।

लेबनान के अलमनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार संसद सभापति नबीह बिर्री ने सोमवार को अपने भाषण में कहा कि तेल सहित लेबनानी स्रोतों की इस्राईली हमलों से रक्षा का एकमात्र रास्ता प्रतिरोध है।

उन्होंने हिज़्बुल्लाह के साथ बने गठबंधन को आशा और निष्ठा से उपजा बताया और कहा मई 2018 में होने वाले संसदीय चुनाव में बेक़ाअ और दक्षिणी लेबनान की जनता भरपूर ढंग से भाग लेगी।

श्री नबीह बिर्री ने अमरीका और इस्राईल द्वारा सीरिया संकट के व्यापक समर्थन की ओर संकेत करते हुए कहा कि वाशिंग्टन सीरिया की धरती को, इस्राईल को सुरक्षित करने के पहले निशाना नहीं बना सकता।

लेबनान के संसद सभापति ने कहा कि बैतुल मुक़द्दस महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि बैतुल मुक़द्दस, आकाश का एक टुकड़ा है और इस क्षेत्र के लोगों को वह कभी अपना दास नहीं बना सकते। (AK)